सीएम धामी ने किया 'एक दौड़ देश के नाम' का फ्लैग ऑफ

सीएम धामी ने किया 'एक दौड़ देश के नाम' का फ्लैग ऑफ
सीएम धामी ने किया 'एक दौड़ देश के नाम' का फ्लैग ऑफ

देहरादून:मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देश की आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश होने पर पवेलियन ग्राउंड, देहरादून में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित “एक दौड़ देश के नाम“ का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की भारत की आजादी के 75 वर्ष में प्रवेश करने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव भी मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, विधायक श्री खजान दास एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे।
पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण
आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाये जा रहे 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून की पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। वहीं, उन्होंने कई घोषणाएं भी की। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री आवास और भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
सीएम ने की ये घोषणाएं 
- प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को मिलेगा निशुल्क मोबाइल टेबलेट।
- दिवंगत पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा के नाम पर सुंदर लाल बहुगुणा प्रकृति संरक्षण पुरस्कार की घोषणा की। 
- प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन कर प्रभावी कानून लाएगी सरकार।
- प्रदेश में राज्य भाषा एवं संस्कृति अकादमी की होगी स्थापना।
- प्रदेश में पलायन रोकने के लिए हिम प्रहरी योजना शुरू होगी। 
- पौड़ी और अल्मोड़ा को रेल लाइन से जोड़ने की संभावना तलाशी जाएगी। इस मसले पर मुख्यमंत्री जल्द ही प्रधानमंत्री से मिलेंगे।
- स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर को शारीरिक शिक्षा का विश्वविद्यालय बनाने की योजना।
- 25 हजारों लोगों के लिए मकान बनाने की व्यवस्था करने की योजना।