सीएम मान ने शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर और श्री महालक्ष्मी मंदिर में मत्था टेका

सीएम मान ने शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर और श्री महालक्ष्मी मंदिर में मत्था टेका

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर और श्री महा लक्ष्मी मंदिर में मत्था टेककर राज्य की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने आज दोपहर मंदिरों में दर्शन कर लोगों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महा शिवरात्रि लोगों को सत्य की खोज की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रेरित करती है जो भगवान शिव द्वारा प्रतिपादित परम चेतना की ओर ले जाती है। भगवंत मान ने कहा कि यह त्योहार महान भारतीय सभ्यता के आधारशिला के रूप में जाने जाने वाले धर्मनिष्ठा, भक्ति, आपसी प्रेम और सद्भाव के मूल्यों पर जोर देता है।

श्री महालक्ष्मी मंदिर के शिवालय में पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह त्योहार राज्य में साम्प्रदायिक सद्भाव और भाईचारे की भावना को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि यह त्योहार समाज के सभी वर्गों के बीच शांति और सद्भावना के एक नए युग की शुरूआत करेगा। इस दौरान भगवंत मान ने शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर व श्री महालक्ष्मी मंदिर में माथा टेका और मां दुर्गा से प्रदेश की और अधिक जोश व लगन से सेवा करने का आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री ने पूरी विनम्रता और समर्पण के साथ राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए उन्हें अपार शक्ति देने के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने एक सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने के लिए जाति, रंग, पंथ और धर्म की परवाह किए बिना राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए प्रार्थना की। भगवंत मान ने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का भाव हर कीमत पर कायम रहेगा और हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा।