देहरादून-मसूरी रोड पर कोलूखेत लैंड स्लाइड जोन के स्थाई समाधान के सीएम ने दिए निर्देश

देहरादून-मसूरी रोड पर कोलूखेत लैंड स्लाइड जोन के स्थाई समाधान के सीएम ने दिए निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-मसूरी रोड पर कोलूखेत के निकट भू-स्खलन की समस्या के स्थाई समाधान के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि भूस्खलन से रोड बाधित न हो इसके लिए प्रोपर ट्रीटमेंट किया जाय। इसके लिए जिस भी आधुनिक तकनीक की आवश्यकता है, वह की जाय।