शादी के बाद बुलंदियों पर पहुंचा सीएम पुष्कर सिंह धामी का सितारा, दो बार विधायक और अब बने सीएम

शादी के बाद बुलंदियों पर पहुंचा सीएम पुष्कर सिंह धामी का सितारा, दो बार विधायक और अब बने सीएम
शादी के बाद बुलंदियों पर पहुंचा सीएम पुष्कर सिंह धामी का सितारा, दो बार विधायक और अब बने सीएम

देहरादून: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सियासत में तो लंबे समय से हैं लेकिन शादी के बाद तो माने उनकी सियासी सफर चमकता चला गया। 2011 csx शादी के बाद पहले विधायक बने और अब सीएम भी बन गए। संघ में कार्य करने के दौरान उनकी विनम्रता और कुशल व्यवहार और समझदारी को देख महाराष्ट्र के राज्यपाल और उस समय यहां संघ के प्रचारक की भूमिका में रहे भगत सिंह कोश्यारी काफी प्रभावित हुए। उनका साथ मिलते ही पुष्कर सिंह धामी को लगातार बड़ी जिम्मेदारियां मिलती गईं। जब भगत दा सीएम बने तो उन्हें अपना ओएसडी बनाया। उस ओएसडी बनने के दौरान धामी ने जिस प्रशासनिक क्षमता का एहसास कराया उससे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की नजरों में वह आ गए। उसके बाद उनको युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। यहां भी उन्होंने बखूबी जिम्‍मेदारियां निभाईं। नेतृत्व क्षमता का एहसास खुद धामी ने भाजपा हाईकमान को करा भी दिया। 2012 में धामी को खटीमा से टिकट मिला और पहले ही चुनाव में जीत हासिल कर अपनी क्षेत्रीय पकड़ का अहसास कराया। तब से वह लगातार विधायक हैं।

फोटो: साभार जागरण.कॉम


इसी बीच जनवरी 2011 में इनका विवाह हुआ। तब धामी के दिमाग में एक चिंता रही होगी कि पारिवारिक जिम्मेदारियों में वह सामाजिक कार्य को कैसे गति दे पाएंगे। लेकिन वह खुद भी कई मौके पर कह चुके हैं यह उनका सौभाग्य है कि धर्मपत्नी गीता धामी उनके सियासी भाग्य को जगाने में बड़े सहायक की भूमिका में रहीं हैं। गीता धामी ने पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ पति की सामाजिक प्रतिष्ठा में कोई कमी न आए इसके लिए उन्हें भरपूर सहयोग दिया है। इस बात को क्षेत्रवासी भी स्वीकार करते हैं कि विधायक पुष्कर सिंह धामी क्षेत्र में हो या न हों लेकिन उनकी समस्या का समाधान कराने में उनकी पत्नी की पूरी सहभागिता रहती है। वह उसी सम्मान के साथ स्वागत करती हैं और लोगों की बात सुन निराकरण करने का पूरा प्रयास करती हैं। विधायक पत्नी की यह सहनशीलता क्षेत्रवासियों को काफी भाती है।

धामी की धमक: उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव पहुंच भी गए उत्तराखंड, सीएम से की मुलाकात

धामी इफेक्ट: विदा हुए ओम प्रकाश, सुखबीर सिंह संधू होंगे उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव

बिग ब्रेकिंंग: इन छूटों के साथ फिर बढ़ा उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू

गढ़वाल: नदी की ओर खाई में गिरी कार, दो लापता, चार को बचाया गया

ब्रेकिंग: सीएम धामी की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट की बैठक सम्पन्न, लिए गए फैसलों को लेकर अभी सस्पेंस

ब्रेकिंग : उत्तराखंड में आज मिले 100 से कम नए कोरोना संक्रमित, दो की मौत