राज्यपाल से मिलेंगे सीएम त्रिवेन्द्र, उसके बाद होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

राज्यपाल से मिलेंगे सीएम त्रिवेन्द्र, उसके बाद होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
File Pic

देहरादून: उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बीच आज सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत राजभवन जा रहे हैं। सीएम को तीन बजे प्रेसवार्ता करनी थी। लेकिन कार्यक्रम में अचानक बदलाव करते हुए उन्होंने पहले राजभवन जाने का फैसला लिया। अब प्रस वार्ता शाम 4:30 बजे की जाएगी। चर्चाएं हैं कि सीएम इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। वहीं, भाजपा विधायक दल की बैठक अब बुधवार को होगी। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि सीएम त्रिवेंद्र शाम तीन बजे मीडिया से बात करेंगे। उधर, मंत्री धनसिंह रावत भी श्रीनगर से देहरादून के लिए निकल गए हैं। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक रमन सिंह शाम को फिर देहरादून के लिए निकल गए हैं। 
वहीं, देहरादून में आज होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक भी टल गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से देर रात मुलाकात की थी। करीब 50 मिनट तक चली बैठक में नड्डा से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने सारे सियासी घटनाक्रम के बारे में चर्चा की थी। वहीं, उत्तराखंड के भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि सीएम अच्छा काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। इस तरह से उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाना ठीक नहीं है।