पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ की तबियत बिगड़ी, दिल्ली रेफर

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ की तबियत बिगड़ी, दिल्ली रेफर
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ दिल्ली रेफर

देहरादून। कोरोना संक्रमित होने के बाद से बीमार चल रहे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ की तबीयत और बिगड़ गई। इसके चलते आज उन्हें दिल्ली मैक्स में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद वे घर पर ही आइसोलेट थे। उनके बेटे सौरभ ने बताया कि दो दिन से उनका बुखार नहीं उतर रहा था। इसके अलावा बीपी और शुगर की दिक्कत भी बढ़ गई है। एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने हालत बिगड़ती देख उन्हें हायर सेंटर रेफर किया था। उन्हें सोमवार को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत में थोड़ा सुधार है।  तिलक राज बेहड़ को बीते 12 अगस्त को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसकी जानकारी उन्होेंने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर खुद ही दी थी। देहरादून से लौटने के बाद उन्हें बुखार की शिकायत हो रही थी। बाद में जांच रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाए गए। दो दिन पूर्व मंत्री के निजी सचिव की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।