उत्तराखंड:लोहाघाट सीट पर जीती कॉन्ग्रेस, 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी

उत्तराखंड:लोहाघाट सीट पर जीती कॉन्ग्रेस, 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी
Demo Pic

लोहाघाट सीट कांग्रेस ने 10 साल बाद भाजपा से वापस ली। 6118 वोटों से जीते। उत्तराखंड में लोहाघाट विधानसभा का रिजल्ट आया सामने। लोहाघाट सें कांग्रेस की जीत हुई। कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी को 32,244 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्तयाल को 26,126 वोट मिले। कांग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी ने 6,118 वोटो सें जीत हासिल की।

खटीमा में कांग्रेस के भुवन कापड़ी 1068 मतों से आगे
खटीमा सीट से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर पूरे प्रदेश की निगाह है, लेकिन सीटों की दौड़ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीसरे चरण के बाद भारी मतों से पीछे चल रहे हैं। खटीमा में तीसरे चरण की मतगणना पूरी हो गई है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 12,989 वोट मिले हैं। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के भुवन कापड़ी को 14057 मत मिले हैं। 

हरिद्वार से कांग्रेस नेता हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र से बढ़त बनाए हुए हैं।