IMA POP 2022: देश के 288 और मित्र देशों के 89 जांबाज हुए पास आउट

IMA POP 2022: देश के 288 और मित्र देशों के 89 जांबाज हुए पास आउट

देहरादून :11 जून को भारतीय सैन्य अकादमी आईएमए में पासिंग आउट हुई जिसमें देश को 288 युवा जांबाज सैन्य अधिकारी मिले। भारतीय सैन्य अकादमी में देश के कुल 288 और मित्र देशों के 89 जांबाज पास आउट हुए, कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सैन्य अकादमी के परिसर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह भिंडर जीओसी इंचार्ज साउथवेस्टर्न कमान ने शिरकत की। इस मौके पर सभी कैरेट के परिजन भी पासिंग आउट परेड की गवाह बने। पासिंग आउट परेड की सलामी चटवुड परिसर में हुई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेना के कई प्रशासनिक अधिकारी भी परेड में शामिल हुए।   
इस बार पासिंग आउट परेड में कुल 377 कैडेट आउट हुए. आंध्र प्रदेश के 2 अरुणाचल प्रदेश के एक असम के एक, बिहार से 28, छत्तीसगढ़ से एक, दिल्ली से 13, हरियाणा से 25, हिमाचल प्रदेश से 13, जम्मू कश्मीर से 6, कर्नाटक से चार ,केरल से 9, नेपाल 6, मध्य प्रदेश 8, महाराष्ट्र से 22 मणिपुर से एक, उड़ीसा से दो ,पंजाब 21, सिक्किम से एक, तमिलनाडु से 5, तेलंगाना से6, त्रिपुरा से 2, उत्तर प्रदेश से 50, उत्तराखंड से 33, पश्चिमी बंगाल से 5 कैडेट पास आउट हुए।
जबकि मित्र देशों के अफगानिस्तान से 43, भूटान से 18, किर्गिस्तान से 1, मालदीव से 3, नेपाल से 1, श्रीलंका से 3, तजाकिस्तान से 19, तंजानिया से 1 कैडेट पास आउट हुए. भारतीय सैन्य अकादमी से अब तक कुल 34 मित्र देशों के 2724 का डेट पास आउट हो चुके हैं जबकि भारतीय सैनिक आदमी तक 63 हजार 568 सैन्य अधिकारी देश को दे चुका है।
समस्तीपुर (बिहार) के मौसम वत्स को स्वार्ड ऑफ ऑनर से नवाजा गया, जबकि ऊधमसिंहनगर उत्तराखंड के नीरज सिंह पपोला को स्वर्ण, मौसम वत्स को रजत व मंडी हिमाचल प्रदेश के केतन पटियाल को कांस्य पदक मिला। जिस तरह से सैन्य अधिकारियों का जज्बात देखने को मिला ऐसे में सेना के अधिकारी मानते हैं कि इससे भारतीय सेना को और ताकत मिलेगी देश की सरहद पर की सुरक्षा और महफूज होगी।