गोरखपुर से अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान मंगलवार से शुरू

गोरखपुर से अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान मंगलवार से शुरू
File Pic

गोरखपुर:लंबे इंतजार के बाद मंगलवार से गोरखपुर से अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है। यह सफर ढाई घंटे में पूरा होगा। अहमदाबाद के लिए किराया करीब 5600 है। इस सेवा के साथ ही गोरखपुर से उड़ानों की संख्या 14 हो जाएगी। इनमें दिल्ली और मुंबई के लिए चार-चार तो अहमदाबाद, बंगलूरू, हैदराबाद, कोलकाता, प्रयागराज और लखनऊ के लिए एक-एक उड़ान शामिल है। अहमदाबाद से विमान कंपनी स्पाइस जेट की फ्लाइट  सुबह 7:40 बजे उड़ान भरकर 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 

सुबह 11 बजे यही फ्लाइट एसजी 3242 गोरखपुर से उड़ान भरकर 1:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इसी तरह स्पाइस जेट, दिल्ली के लिए 28 मार्च से इवनिंग फ्लाइट शुरू करेगी। यह फ्लाइट दोपहर 3:55 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर शाम 5:15 बजे गोरखपुर लैंड करेगी। करीब 45 मिनट बाद फिर यही फ्लाइट शाम छह बजे गोरखपुर से उड़ान भरकर 7:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह विमान कंपनी स्पाइस जेट मुंबई के लिए भी अपनी दूसरी उड़ान फिर से शुरू करने जा रही है, जो सुबह के वक्त होगी। यह विमान  मुंबई से सुबह नौ बजे उड़ान भरकर 11:15 बजे गोरखपुर आएगा। यही विमान करीब आधे घंटे बाद गोरखपुर से उड़ान भरकर 2:10 बजे मुंबई पहुंचेगा। इस सेवा के शुरू हो जाने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। अभी ट्रेन से अहमदाबाद जाने के लिए जहां 32 घंटे का समय लगता है वहीं फ्लाइट से महज ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे