भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर राज्यपाल और विभन्न नेताओं किया शोक व्यक्त

भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर राज्यपाल और  विभन्न नेताओं किया शोक व्यक्त
भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर राज्यपाल और विभन्न नेताओं किया शोक व्यक्त

देहरादून। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया है। विधायक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुरेंद्र सिंह जीना अल्मोड़ा जिले में सल्ट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे। उनकी पत्नी का कुछ दिनों पहले दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया था। सल्ट भिकियासैंण का पूरा इलाका शोक में डूबा है। सुरेंद्र सिंह जीना काफी लोकप्रिय थे। सुरेंद्र लगातार तीसरी बार विधायक बने थे। विधायक जीना के निधन पर रा’यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सल्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं दु:ख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। रा’यपाल श्रीमती मौर्य ने अपने शोक संदेश में कहा है कि युवा, ऊर्जावान एवं लोकप्रिय नेता के निधन से रा’य को अपूरणीय क्षति हुई है। स्व. जीना सदैव जनहित कार्यों में सक्रिय रहते थे। वे एक शालीन व्यक्ति थे और हर वर्ग में लोकप्रिय थे।
  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सल्ट विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रा’य ने एक ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता खो दिया है। हाल ही में उनकी पत्नी के निधन पर मैं उनसे उनके आवास में मिला था। उनकी गणना हमेशा सक्रिय रहने वाले विधायकों में थी। वे वंचित वर्गों की आवाज मुखर करने वाले तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुरूख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।
  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि सुरेंद्र सिंह जीना हमारे युवा, ऊर्जावान व योग्य कार्यकर्ता व विधायक थे और हमेशा संगठन व जनहित में सक्रिय रहते थे। वे एक शालीन व्यक्ति थे और वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे। उनके निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिवार को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। श्री भगत ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से भी और पूरी पार्टी इस दु:ख की घड़ी में परिवार के साथ है।
 प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।  सतपाल महाराज ने अपने शोक संदेश में कहा कि सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन का समाचार सुनकर बहुत दुख हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उन्होने कहा कि मेरी गहरी संवेदनाएं स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना जी के परिजनों के साथ हैं। सतपाल महाराज ने कहा कि श्री जीना हमारे युवा, ओजस्वी होनहार व ऊर्जावान विधायक थे। उनका निधन एक अपूर्णीय क्षति है। श्री महाराज ने कहा कि पिछले माह 27 अक्टूबर को उनकी पत्नी नेहा जीना का हार्टअटैक से निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा है। ईश्वर यह दोहरा दु:ख सहन करने की शक्ति परिवार को दे।