गृह मंत्री अमित शाह ने किया उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस का शिलान्यास

गृह मंत्री अमित शाह ने किया उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस का शिलान्यास
गृह मंत्री अमित शाह ने किया उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस का शिलान्यास

लखनऊ: गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में फोरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट के शिलान्यास कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि चार सालों के कार्यकाल में भाजपा ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। प्रदेश को विकास के रास्ते पर लाने का काम किया है। 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार आने से पहले पश्चिमी यूपी से लोग पलायन कर रहे थे। प्रदेश दंगा ग्रस्त था पर चार साल के शासन के बाद उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज स्थापित हो चुका है। योगी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। योगी प्रदेश के अब तक के सबसे कामयाब मुख्यमंत्री हैं।
उन्होंने विपक्ष के नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि यूपी में जैसे ही चुनाव आते हैं नेता घर से निकल आते हैं और बयानबाजी करते हैं। ये नेता कोरोना के दौरान मुश्किलों से जूझती जनता की मदद नहीं करते। ये किसानों की मुश्किलों में काम नहीं आते लेकिन चुनाव आते ही बयानबाजी में लग जाते हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किया है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि विपक्ष के नेता एक बार फिर से 2022 में करारी हार के लिए मन बना लें। भाजपा यहां फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।