India’s first beta kid:भारत को मिला जेनेरशन बीटा का पहला बच्चा
जैसे की हमें पता है कि वर्ष 2025 दुनिया के लिए 'जेनरेशन बीटा' को लेकर आया, भारत को इस पीढ़ी का पहला बच्चा नए साल के दिन, 1 जनवरी को आइजोल, मिजोरम में मिला।
जानकारी के अनुसार पता लगा हे कि ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़ के अनुसार, फ्रेंकी रेम्रुअटडिका ज़ेडेंग नाम के बच्चे का जन्म 1 जनवरी को सुबह 12:03 बजे आइज़ॉल के डर्टलैंग के सिनोड अस्पताल में हुआ, जिससे वह पीढ़ी बीटा का पहला जन्म बन गया। इसी वजह से यह बच्चा खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।

बता दे कि जन्म के समय इस बच्चे का वजन 3.12 किलोग्राम था और इसने एक नई पीढ़ी के युग की शुरुआत की।
अस्पताल के लाम्ना वार्ड की सिस्टर लालचुआनवमी ने बताया कि बच्चे की तबीयत ठीक है और कोई परेशानी नहीं है।
आकाशवाणी समाचार आइजोल के अनुसार, फ्रेंकी अपने परिवार का सबसे नया सदस्य है जिसमें उसकी बड़ी बहन, माँ रामज़िरमावी और पिता जेड डी रेम्रुत्संगा शामिल हैं। यह परिवार आइजोल के खटला ईस्ट इलाके में रहता है।
देश को पहला बेटा मिलने पर मां ने खुशी जाहिर की।