राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव पोना के मैदान में किया जाएगा

दिवंगत पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार आज सुबह करीब 11 बजे उनके पैतृक गाँव पोना में किया जाएगा। अंतिम संस्कार गाँव पोना के मुख्य मैदान में किया जाएगा। पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के चाहने वालों की संख्या बहुत ज़्यादा है, इसलिए बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
बता दें कि 27 सितंबर को गायक राजवीर जवंदा का हिमाचल के बद्दी में एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद से वे वेंटिलेटर पर थे और कल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में राजवीर जवंदा ने अंतिम सांस ली।