राजवीर जवंदा का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भेजा गया, कल होगा अंतिम संस्कार

राजवीर जवंदा का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भेजा गया, कल होगा अंतिम संस्कार

पंजाबी गायक राजवीर जवंदा (35) का आज निधन हो गया। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में सुबह 10.55 बजे अंतिम सांस ली। वे 11 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। फोर्टिस अस्पताल ने दोपहर करीब 12.30 बजे उनके निधन की औपचारिक सूचना जारी की।

इसके बाद, उनके पार्थिव शरीर को मोहाली के फेज 6 स्थित सिविल अस्पताल लाया गया, जहाँ उनका पोस्टमॉर्टम किया गया। उनका पार्थिव शरीर पहले मोहाली स्थित उनके घर लाया गया। शाम करीब 4.45 बजे परिवार पार्थिव शरीर लेकर लुधियाना के लिए रवाना हुआ। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे जगराओं के उनके पैतृक गाँव पौना में किया जाएगा। जिस स्थान पर अंतिम संस्कार किया जाएगा, वह घर से महज 25-30 मीटर की दूरी पर है।

बता दें कि 27 सितंबर को बद्दी से शिमला बाइक से जाते समय पिंजौर में जवंदा का एक्सीडेंट हो गया था। अस्पताल ले जाते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा। बाद में उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ वे लगातार वेंटिलेटर पर थे।

फोर्टिस अस्पताल ने बताया कि जब उन्हें भर्ती कराया गया था, तब उनकी रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क को गंभीर क्षति पहुँची थी। कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण आज उनका निधन हो गया।