शक्तिमान कांड में मंत्री गणेश जोशी को राहत, सीजेएम कोर्ट से हुए बरी

शक्तिमान कांड में मंत्री गणेश जोशी को राहत, सीजेएम कोर्ट से हुए बरी
फोटो: इंटरनेट

देहरादून: चर्चित शक्तिमान कांड में देहरादून सीजेएम कोर्ट ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दोषमुक्त घोषित कर दिया है। साल 2016 में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए घुड़सवार पुलिस भी तैनात थी। लेकिन धक्का-मुक्की के बीच पुलिस विभाग के शक्तिमान घोड़ा बुरी तरह घायल हो गया था। जिसकी बाद में मौत हो गई। इस मामले का आरोप तत्कालीन मसूरी विधायक गणेश जोशी भी आरोपी थे। उस दौरान विधायक गणेश जोशी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेजा गया था। बहरहाल वर्तमान में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को इस मामले में बरी कर दिया गया है।