पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी AAP

पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी AAP

पंजाब की सभी 13 सीटों पर आप अकेले लोक सभा चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज कैबिनेट मंत्रियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मीटिंग में इस बात का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आज लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब के मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के निवास पर हुए इस फैसले के बाद अब पंजाब आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन की जो अफवाहें फैल रही थीं अब उन पर भी विराम लगल गया है। INDIA अलाइंस के तहत पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संयुक्त रूप से लोकसभा चुनाव लड़ने की फैलाी अफवाहों के बाद राजनीति खूब गर्म हो गई थी।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के एक मंच पर आ जाने के बाद बनाए गए INDIA गठबंधन के बाद पंजाब में जहां सत्ताधारी दल और कांग्रेस में रार शुरू हो गई थी वहीं पर भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने भी दोनों दलों के ऊपर तंज कसने शुरू कर दिए थे।

कांग्रेस के अपने ही नेताओं ने गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहना शुरू कर दिया था कि पंजाब में यह समझौता कतई लागू नहीं होगा और पंजाब में कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर कभी चुनाव मैदान में नहीं उतरेगी। हालांकि INDIA गठबंधन होने के बाद सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी के नेता चुप्पी साधे हुए थे।