सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत उत्तराखंड की इन हस्तियों को पद्म सम्मान

सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत उत्तराखंड की इन हस्तियों को पद्म सम्मान
सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत उत्तराखंड की इन हस्तियों को पद्म सम्मान

नई दिल्ली; केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। इस बार चार हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। इनमें 3 लोग ऐसे हैं, जिन्हे मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा। पद्म विभूषण पाने वालों में CDS जनरल बिपिन रावत, भाजपा नेता कल्याण सिंह, गीता प्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका (तीनों को मरणोपरांत) और शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का नाम शामिल है। CDS जनरल बिपिन रावत के अलावा उत्तराखंड से संगीतकार डॉ. माधुरी बड़थ्वाल, समाज सेवी बसंती देवी और हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को पद्मश्री सम्मान दिये जाने की घोषणा की गई है। 
पद्म विभूषण
प्रभा अत्रे: आर्ट
राधेश्याम खेमका: साहित्य और शिक्षा
जनरल बिपिन रावत: सिविल सर्विस
कल्याण सिंह: पब्लिक अफेयर्स
17 हस्तियों को पद्म भूषण
गुलाम नबी आजाद: पब्लिक अफेयर्स
विक्टर बनर्जी: आर्ट
गुरमीत बावा (मरणोपरांत): आर्ट
बुद्धदेव भट्‌टाचार्य: पब्लिक अफेयर्स
नटराजन चंद्रशेखरन: ट्रेड एंड इंडस्ट्री
कृष्णा एल्ला और सुचित्रा एल्ला: ट्रेड एंड इंडस्ट्री
मधुर जाफरी: पाक कला
देवेंद्र झाझरिया: खेल
राशिद खान: आर्ट
राजीव महर्षि: सिविल सर्विस
सत्या नडेला: ट्रेड एंड इंडस्ट्री
सुंदर पिचाई: ट्रेड एंड इंडस्ट्री
साइरस पूनावाला: ट्रेड एंड इंडस्ट्री
संजय राजाराम (मरणोपरांत): साइंस एंड इंजीनियरिंग
प्रतिभा रे: लिटरेचर एंड एजुकेशन
स्वामी सचिदानंद: लिटरेचर एंड एजुकेशन
वशिष्ठ त्रिपाठी: लिटरेचर एंड एजुकेशन