पंचेश्वर बांध में डूबेंगे इतने लाख पेड़, वन विभाग ने पूरी की गिनती

पंचेश्वर बांध में डूबेंगे इतने लाख पेड़, वन विभाग ने पूरी की गिनती
पंचेश्वर बांध में डूबेंगे इतने लाख पेड़, वन विभाग ने पूरी की गिनती

चम्पावत: जिले में नेपाल सीमा पर बनने वाले पंचेश्वर बांध में 4.39 लाख पेड़ दफ्न होंगे। वन विभाग ने गुरुवार को पेड़ों की गिनती का कार्य खत्म कर पूरा डाटा तैयार कर लिया है।इस रिपोर्ट को अब जिला प्रशासन को भेजा जाएगा। बांध की अथाह गहराई में साल, सागौन, साजन समेत तमाम प्रजातियों के पेड़ समा जाएंगे।वन विभाग ने प्रस्तावित पंचेश्वर बांध की जद में आने वाले पेड़ों की गिनती का कार्य खत्म कर लिया है। डूब क्षेत्र में आने वाले पेड़ों की गिनती का कार्य 26 दिसंबर 2017 से शुरू हुआ।इसके कुछ समय बाद बजट नहीं मिलने से पेड़ों की गिनती का कार्य बंद करना पड़ा। लगभग ढाई साल के अंतराल बाद इस वर्ष अगस्त में दोबारा से पेड़ों की गिनती का कार्य शुरू किया गया। इस कार्य के लिए केंद्र सरकार से  चम्पावत जिले को 23.09 लाख रुपये स्वीकृत हुए। 
डूब क्षेत्र में आने वाले पेड़ों की संख्या
काली कुमाऊं  405760
लोहाघाट         25709
चम्पावत         7859
देवीधुरा          224