हरिद्वार की बेटी से गुनाह: नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार की बेटी से गुनाह: नेपाल भागने की फिराक में था  आरोपी, पुलिस ने दबोचा
Demo Pic

हरिद्वार: हरिद्वार के ऋषिकुल में मासूम बालिका से दुष्कर्म और हत्या के दूसरे आरोपी राजीव कुमार को भी पुलिस ने सुल्तानपुर के पास से रविवार सुबह करीब नौ बजे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का शव आरोपी राजीव के घर से बरामद किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। शनिवार को आरोपी के छोटे भाई गौरव कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया था। संभवत: उसी से मिले सुरागों के आधार पर सीओ मंगलौर अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने राजीव को दबोचा। आरोपी को अब हरिद्वार लाया जा रहा है। बता दें कि घटना के मुख्य आरोपी को पहले दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।  बता दें कि 20 दिसंबर को 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने राजीव और उसके भांजे के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने आरोपी राजीव की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।