कांग्रेस नेता जगविंदरपाल सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए !

कांग्रेस नेता जगविंदरपाल सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए !

मजीठा से 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस नेता जगविंदरपाल सिंह गुरुवार को यहां आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिंह को पार्टी में शामिल किया। सिंह का स्वागत करते हुए CM मान ने कहा कि पंजाब के लोग आप सरकार के कामकाज और नीतियों से ”बहुत खुश” हैं।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान में उन्होंने कहा, ”हम राज्य को हर क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए लगन से काम कर रहे हैं और जो नेता पंजाब के लोगों के लिए काम करना चाहते हैं, उनका आप में स्वागत है।”

उन्होंने कहा कि पार्टी देश के हर कोने में मजबूत हो रही है। जगविंदरपाल सिंह 1987 से कांग्रेस में थे। वह 1992 में पार्षद रहे। वह 1999 में पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव भी रहे।