पंजाब पुलिस ने मोहाली आरपीजी हमले के 11वें आरोपी को गिरफ्तार किया

पंजाब पुलिस ने मोहाली आरपीजी हमले के 11वें आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शुक्रवार को यहां कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ शुरू की गई जंग को पंजाब पुलिस द्वारा रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले के मुख्य आरोपी गुरपिंदर उर्फ पिंदू को गिरफ्तार करने के बाद एक बड़ी सफलता मिली है। मोहाली में खुफिया मुख्यालय पर 9 मई, 2022 को लगभग 1945 बजे आरपीजी हमला किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी पिंदू, जो खेमकरण के गांव भूरा कोना का रहने वाला है, कनाडा स्थित आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लांडा का करीबी बताया जाता है और हमले के दौरान आरोपी निशान सिंह और चरहत सिंह के लगातार संपर्क में था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि 25 अप्रैल 2022 को आरोपी चरहत सिंह, निशान सिंह और बलजिंदर रेम्बो आरपीजी और असॉल्ट राइफल की खेप तरनतारन से अमृतसर लेकर आए थे और अमृतसर में अल्फा मॉल के पास पिंदू के घर पर रखे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी ने दोनों शूटरों- दीपक और एक नाबालिग को उसी रात अपने घर पर शरण दी थी।

गौरतलब है कि आरोपी गुरपिंदर पिंदू की गिरफ्तारी के साथ पंजाब पुलिस ने इस मामले में अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी, जो किशोर है और हमले को अंजाम दिया था, को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया और एक अन्य आरोपी की पहचान इस मामले में की गई है। दीपक कुमार को हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार किया है, कुल गिरफ्तारियों की संख्या 11 हो गई है।

इससे पहले चरत सिंह, निशान सिंह, जगदीप सिंह, बलजिंदर सिंह रेम्बो, कंवरजीत सिंह बाथ, अनंतदीप सिंह सोनू, बलजीत कौर सुखी और लवप्रीत सिंह विक्की को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस बीच, पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के विजन के अनुरूप राज्य को अपराध मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है।