सीने में दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में एडमिट हुए BCCI अध्यक्ष गांगुली

सीने में दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में एडमिट हुए  BCCI अध्यक्ष गांगुली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान में BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली (48) को शनिवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, शनिवार सुबह गांगुली को माइल्ड हार्ट अटैक आया। कुछ देर बाद परिजन उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए। जहां उन्हें एडमिट कर लिया गया। हॉस्पिटल के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी को बताया- गांगुली की तबीयत फिलहाल स्टेबल यानी स्थिर है। हम यह पता लगाने के लिए टेस्ट कर रहे हैं कि उन्हें कोई कॉर्डियक प्रॉब्लम तो नहीं है। हो सकता है उनकी एंजियोप्लास्टी की जाए। उनकी हालत खतरे से बाहर है।गांगुली का इलाज कर रहे डॉक्टर कर रहे डॉक्टर सरोज मोंडल ने कहा- उन्हें माइल्ड कार्डिएक अरेस्ट आया। टेस्ट किए गए हैं। हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं क्या एंजियोप्लास्टी की जरूरत है। हम स्टेंट डालने के बारे में भी विचार कर सकते हैं।
ममता ने जल्द ठीक होने की कामना की
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने सोशल मीडिया पर कहा- सौरव गांगुली को दिल के दौरे की खबर सुनकर दुख हुआ। वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उम्मीद है कि वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। बोर्ड सेक्रेटरी जय शाह ने सोशल मीडिया पर कहा- मैंने दादा के परिवार से बातचीत की है। इलाज का उन पर अच्छा असर हो रहा है। मैं उनके जल्द सेहतमंद होने की कामना करता हूं।