सड़क हादसे में घायल हुए उक्रांद के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट, एयरलिफ्ट कर एम्स में किए गए भर्ती

सड़क हादसे में घायल हुए उक्रांद के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट, एयरलिफ्ट कर एम्स में किए गए भर्ती
सड़क हादसे में घायल हुए उक्रांद के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट, एयरलिफ्ट कर एम्स में किए गए भर्ती

देहरादून: प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री व उक्रांद के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट एक सड़क हादसे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रशासन ने उनको एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स में एडमिट कराया है। बताया जा रहा है कि दिवाकर भट्ट की स्कॉर्पियो का टायर पंत गांव देवप्रयाग में फट गया, जिसके कारण ये दुर्घटना घटित हुई। जानकारी के अनुसार दिवाकर भट्ट अपने तीन साथियों के साथ हरिद्वार से कीर्तिनगर आ रहे थे तभी आज दोपहर में उनके वाहन का टायर फट गया। हादसे में उनके साथ सवार तीन लोग भी घायल हो गए। वाहन में दिवाकर भट्ट के मनोज भट्ट, कमल राणा, लक्ष्मण बागड़ी भी थे। इन तीन लोगों को उपचार के लिए सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती किया गया है। वहीं दिवाकर भट्ट को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश ले जाया गया है। देवप्रयाग थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि प्रशासन द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश ले जाया गया है उन्होंने कहा कि वाहन का टायर फटने से ये हादसा हुआ।