उत्तराखंड: UPCL में 105 पदों पर होने जा रही है भर्ती, पंतनगर विवि को भेजा परीक्षा का प्रस्ताव

उत्तराखंड: UPCL में 105 पदों पर होने जा रही है भर्ती, पंतनगर विवि को भेजा परीक्षा का प्रस्ताव
उत्तराखंड: UPCL में 105 पदों पर होने जा रही है भर्ती, पंतनगर विवि को भेजा परीक्षा का प्रस्ताव

 देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों सरकारी नौकरियों के पिटारे खुल रहे हैं। शिक्षा विभाग, समूह ग के बाद अब उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) में लंबे समय के बाद रिक्त 105 पदों पर भर्ती जल्द शुरू होने जा रही है। इस संबंध में UPCL ने सभी पदों की जानकारी के साथ पंतनगर विश्वविद्यालय को पत्र भेज दिया है। विवि की ओर से जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि UPCL की बोर्ड बैठक में खाली पदों को शीघ्र भरने पर फैसला लिया गया था। इसके बाद कर्मचारी संगठनों के साथ हुई बैठक में भी सचिव ऊर्जा राधिका झा ने सभी रिक्त पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए थे। इसी हिसाब से यूपीसीएल ने भर्ती संबंधी पत्र पंतनगर विवि को भेज दिया है। 
यूपीसीएल के डायरेक्टर एचआर एके सिंह के मुताबिक पंतनगर विवि को सभी पदों की जानकारी भेजी जा चुकी है। विवि से भर्तियों के संबंध में वार्ता शुरू कर दी गई है। जल्द ही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। माना जा रहा है कि यूपीसीएल में जून 2021 तक सभी रिक्त पदों पर भर्तियां संपन्न हो जाएंगी। 
इन पदों पर होंगी भर्तियां
- असिस्टेंट इंजीनियर ई एंड एम - 72 पद 
- असिस्टेंट इंजीनियर सिविल - 7 पद 
- लेखाधिकारी - 15 पद 
- लॉ ऑफिसर - 2 पद 
- पर्सनल ऑफिसर - 8 पद 
- वरिष्ठ औद्योगिक अभियंता - 1 पद 
लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा चयन 
पंतनगर विश्वविद्यालय की ओर से सभी पदों के लिए लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चयनितों की सूची विवि की ओर से यूपीसीएल को उपलब्ध करा दी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि नवंबर के अंत या दिसंबर के शुरुआत में भर्ती की विज्ञप्ति जारी हो जाएगी।