कुछ देर में शपथ लेंगे सीएम धामी, ऋतु खंडूरी होंगी पहली महिला स्पीकर

कुछ देर में शपथ लेंगे सीएम धामी, ऋतु खंडूरी होंगी पहली महिला स्पीकर
file pic

देहरादून: अब से कुछ देर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शपथ लेने जा रहे हैं। उनके साथ नई कैबिनेट भी शपथ लेगी। उससे पहले धामी मंत्रिमंडल की लिस्ट आई है। इसके अनुसार बंशीधर भगत, चुफाल और अरविंद पांडेय को मंत्री बनने के लिए फोन नहीं आया है। रितु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है।  सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, गणेश जोशी, चंदन रामदास, रेखा आर्य, प्रेमचंद अग्रवाल और सौरभ बहुगुणा मंत्री होंगे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से सीधा देहरादून के पहुंचे। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, प्रह्लाद जोशी, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट समेत कई बड़े नेता जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया। यहां से ये सभी देहरादून के लिए रवाना हो गए।