पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने किया ल्वाली झील निर्माण कार्य का निरीक्षण 

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने किया ल्वाली झील निर्माण कार्य का निरीक्षण 
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने किया ल्वाली झील निर्माण कार्य का निरीक्षण 

पौड़ी। उत्तराखंड (Uttarakhand) के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने ल्वाली झील निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गगवाड़स्यूं घाटी के निवासियों को झील निर्माण कार्य पूर्ण होने का लंबे समय से इंतजार है। झील निर्माण के बाद यहां के निवासियों को रोजगार भी प्राप्त होगा। साथ ही यहां पर्यटन गतिविधियां भी बढेंगी। गुरुवार को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गगवाड़स्यूं घाटी में निर्माणाधीन ल्वाली झील का निरीक्षण किया। ल्वाली झील पूर्व सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। यहां झील में पांच अलग-अलग गहराई के तालाब बनाए जाने हैं। कहा कि झील निर्माण का पहले चरण का कार्य पूरा हो गया है। दूसरे चरण में यहां पर्यटन गतिविधि बढ़ाए जाने के लिए कार्य किए जाने हैं। पूर्व सीएम रावत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही यहां सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। पढ़ें:बड़ी खबर: हरिद्वार में बैरागी संतों का अपर मेलाधिकारी पर हमला, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात

उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि जिस झील की उन्होंने नीव रखी थी वह आज पूर्णता की ओर है। झील निर्माण से यहां के पारिस्थितिक तंत्र पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कहा कि पूरी गगवाड़स्यू घाटी के लिए एक मास्टर प्लान बनाया जाए। जिससे यहां रोजगार के अवसर भी बढेंगे और पर्यटन गतिविधियां भी विकसित होंगी। कहा कि आज पर्यटन बहुआयामी हो गया है। पर्यटक योग, सेर सपाटा, अध्ययन, साहसिक खेल आदि के लिए आते हैं। इन सभी की सुविधाओं को ध्यान में रख कर घाटी को विकसित किया जाए। जिससे कि हर तरह का पर्यटक यहां आए। इससे पहले उन्होंने रांसी स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। पढ़ें:12 साल की उम्र में घर से भागा, वापस लौटा तो इतने ट्रकों का है मालिक

ल्वाली झील निरीक्षण के बाद पूर्व सीएम अपने पारिवारिक कार्यक्रम में कांडई गांव में शामिल हुए। इसके बाद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने घुडदौड़ी के समीप एक रिजॉर्ट का उद्घाटन भी किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, विधायक मुकेश कोली, नगरपालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, भाजपा जिलाध्यक्ष संपंत सिंह रावत, एसडीएम एसएस राणा आदि शामिल थे।