गर्व: उत्तराखंड की बेटी सोनिया बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

गर्व: उत्तराखंड की बेटी सोनिया बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
गर्व: उत्तराखंड की बेटी सोनिया बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

देहरादून: उत्तराखंड की एक और बेटी सोनिया भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। सोनिया मूल रूप से चमोली जिले के घाट ब्लॉक की रहने वाली हैं। सोनिया की बड़ी बहन मोनिका राणा भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र इंदौर में वैज्ञानिक हैं। 12वीं पास करने के बाद उनका चयन एमएनएस (मिलिट्री नर्सिंग सर्विस) सर्विस में हो गया। उसके बाद पांच साल की ट्रेनिंग के बाद गुरुवार को उनकी पासिंग आउट परेड मुंबई में हुई।  सोनिया ने नेवी के मुंबई स्थित अस्पताल अश्वनी में चार साल का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। इसके बाद सोनिया को सेना के दिल्ली स्थित आरआर अस्पताल में तैनाती मिली है। सोनिया भारतीय सेना में नायब सूबेदार सेना शिक्षाकोर से सेवानिवृत्त शिशुपाल सिंह राणा और ऊषा राणा की बेटी हैं। सोनिया ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन किया है।

शिशुपाल सिंह का परिवार इस समय देहरादून में रहता है। जबकि मूल रूप से वह चमोली जिले के चंद्रशिला कांडाई क्षेत्र के हैं। सोनिया ने 2015 में केंद्रीय विद्यालय रायपुर देहरादून से 12वीं पास की थी। इसके बाद 2016 में सेना के दिल्ली स्थित आरआर अस्पताल में नर्सिंग आफिसर की परीक्षा पास की, जिसके बाद चार साल का प्रशिक्षण पूरा कर अब वह लेफ्टिनेंट बन गई हैं। गांव की बेटी के सेना में अफसर बनने की सूचना के बाद से चंद्रशिला कांडई गांव में खुशी की लहर है।सोनिया के ताऊजी प्रेम सिंह राणा, पदम सिंह राणा, हर्षवर्द्धन राण, दादा मंगल सिंह राणा सहित अन्य रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि सोनिया ने भारतीय सेना में अफसर बनकर हमारा नाम रोशन किया है।