उत्तराखंड से हरियाणा में लड़कियों को बेचने वाले दंपत्ति गिरफ्तार

उत्तराखंड से हरियाणा में लड़कियों को बेचने वाले दंपत्ति गिरफ्तार
Demo Pic

हल्द्वानी। उत्तराखंड (Uttarakhand) में असहाय और गरीब परिवारों की महिलाओं और लड़कियों को बचने वाले (Human trafficking in Uttarakhand) दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने कुछ दिन पूर्व नेपाल (Nepal) मूल की एक महिला को हरियाणा (Haryana) के एक परिवार को 40 हजार रुपये में बेच दिया था। इसमें से छह लोगों को पुलिस (Uttarakhand Police) पहले ही जेल भेज चुकी है। गुरुवार को गिरफ्तार दंपति को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार 23 मार्च को पीडि़ता ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि तस्करी का मुख्य आरोपी राकेश पुत्र दुर्गा राम मूल नाथुवाखान नैनीताल (Nainital) और हाल दक्ष चौराहे के पास ट्रैंजिट कैम्प रुद्रपुर ने साथियों के साथ मिलकर शादी के नाम पर 40 हजार में हरियाणा की पार्टी को बेच दिया था। इसमें छह आरोपी घटना के दिन ही गिरफ्तार किए गए थे। गुरुवार एसआई लता बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन हल्द्वानी (Haldwani Railway Station) से राकेश और पत्नी मोहिनी उर्फ सोनी को अपराध में सहभागी होने पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि राजस्थान (rajastahn), हरियाणा के रहने वाले पुरुषों के विवाह करने के उद्देश्य से पहाड़ की गरीबी, असहाय, विधवा लड़कियां और महिलाओं की खरीद फरोख्त करते हैं। इससे उन्हें काफी फायदा मिल जाता है।बड़ी खबर: हरिद्वार में बैरागी संतों का अपर मेलाधिकारी पर हमला, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात