कुछ लोगों के लिए अंगूर हमेशा-हमेशा के लिए खट्टे हो गए हैं: हरीश रावत 

कुछ लोगों के लिए अंगूर हमेशा-हमेशा के लिए खट्टे हो गए हैं: हरीश रावत 
Harish Rawat (File)

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के लिए सतपाल महाराज, धन सिंह, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत जैसे कई नेता दावेदार बताए जा रहे थे।  जबकि पुष्कर सिंह धामी सीएम बनाए जाएंगे, जिनका कि कोई जिक्र नहीं था। बीजेपी में तीन दिनों से जारी घटनाक्रम को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस  नेता हरीश रावत ने कहा कि "भाजपा के मुख्यमंत्री चयन का सीन नाटकीय तरीके से समाप्त हुआ।  कुछ लोगों के लिए अंगूर हमेशा-हमेशा के लिए खट्टे हो गए हैं। " रावत ने अपने इस बयान से मुख्यमंत्री पद के दावेदारों पर निशाना साधा है।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने ट्वीट किया कि "भाजपा के मुख्यमंत्री चयन का सीन नाटकीय तरीके से समाप्त हुआ।  कुछ लोगों के लिए अंगूर हमेशा-हमेशा के लिए खट्टे हो गए हैं।  खुशी है एक किसान के बेटे पुष्कर सिंह धामी जी राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं, उनको बहुत-बहुत बधाई।  आज शुभकामना देने का दिन है।  कल मैं इस सारे घटनाक्रम की राजनैतिक चीर-फाड़ करूंगा।  मगर आज केवल-केवल पुष्कर धामी जी को बधाई देता हूं, उनके जीवन में यह बड़ा क्षण है। 
इससे पहले हरीश रावत ने कहा कि "तीरथ सिंह जी को लेकर भाजपा नेतृत्व ने पहले से ही गंभीरता नहीं दिखाई।  भाजपा के अन्दर जो क़ानूनी विशेषज्ञ हैं, किसी ने तो इस बात को इंगित किया होता कि मुख्यमंत्री का चुनाव लडऩा ज़रूरी है। ’