उत्तराखंड विधानसभा सत्र: कांग्रेस विधायक ट्रैक्टर से पहुंचे विधानसभा

उत्तराखंड विधानसभा सत्र:  कांग्रेस विधायक ट्रैक्टर से पहुंचे विधानसभा
उत्तराखंड विधानसभा सत्र: कांग्रेस विधायक ट्रैक्टर पहुंचे विधानसभा

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा का एक दिन का मानसून सत्र आयोजित हुआ। इस दौरान जमकर विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। कृषि अध्यादेश के खिलाफ विरोध जताते हुए कांग्रेस विधायक ट्रैक्टर पर विधानसभा पहुंचे। वहीं कृषि अध्यादेश के विरोध में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा कूच किया। पुलिस ने डिफेंस कॉलोनी गेट पर आप कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग कर रोक दिया।राज्य निर्माण के 20 साल बाद भी आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण ना किए जाने के विरोध में राज्य आंदोलनकारियों ने विधानसभा सत्र के दौरान प्रदर्शन किया।रोजगार की मांग को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ के सदस्यों ने रिस्पना पुल बैरिकेडिंग के समीप विरोध प्रदर्शन किया।