उत्तराखंड: दो युवकों ने महिला के दुष्कर्मी को पकड़कर पीटा,फिर खुद बनाया शिकार

उत्तराखंड: दो युवकों ने महिला के दुष्कर्मी को पकड़कर पीटा,फिर खुद बनाया शिकार
सांकेतिक तस्वीर

जसपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक महिला ने तीन लोगों पर रेप और उसका वीडियो बनाने का केस दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि जब उसके साथ पहली बार दुष्कर्म हुआ तो मोहल्ले के दो लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की थी। इसके बाद इन दोनों युवकों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला यूपी के बिजनौर की रहने वाली है। उसका पति विदेश में नौकरी करता है। वह अपने दो बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है। कुछ समय पहले जान-पहचान मोहल्ला नई बस्ती के पास रहने वाले एजाज नामक युवक से हुई।

30 मई की रात एजाज उसके घर में घुसा और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे मोहल्ले के कासिम और फैसल ने एजाज को पकड़कर पीटा। एजाज ने भविष्य में गलती न करने का वादा किया। उसी दिन से कासिम और फैसल उस पर बुरी नजर रखने लगे। इसके बाद दो जून की रात कासिम और फैसल उसके घर में घुसे और दोनों ने दुष्कर्म किया। उन्होंने मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। उसने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी तभी से वह अपने मायके में रह रही है। अब दोनों आरोपी वीडियो की आड़ में उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे हैं। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

तीन साल पहले बनी है ये सड़क, राजधानी देहरादून में बनी है और PWD ने बनाई है

ब्रेकिंग :मास्क न पहनने पर भाजपा विधायक का चालान करने वाले एस.आई. का तबादला

पौड़ी: पुल के नीचे मिली नवजात बच्ची, गोद लेने को कई लोग आए आगे

रुद्रपुर से लापता किशोरी गोपेश्वर से बरामद, युवक गिरफ्तार 

बिग ब्रेकिंग : देहरादून पुलिस में बंपर तबादले, 531 पुलिस कर्मियों को किया गया इधर से उधर