ट्रांसजेंडरों की आवाज़ बना दिल्ली महिला आयोग

ट्रांसजेंडरों की आवाज़ बना दिल्ली महिला आयोग

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने राष्ट्रीय राजधानी में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों की हालत में सुधार के लिए केंद्र व दिल्ली सरकार को शुक्रवार को दिशा निर्देश जारी किए।

महिला आयोग ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार ने 2019 में ट्रांसजेंडर वियक्ति कानून और 2020 में केंद्र के नियम पारित किए थे। हालांकि, दिल्ली के लिए राज्यों के नियमो को अभी तक पारित नही किया गया है ।

महिला आयोग द्वारा भेजे गए नोटिस के जवाब में दिल्ली सरकार ने कहा कि शहर के नियमो के स्वीकृत मसौदे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय से अभी अधिसूचना जारी नही हुई है।

वही महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा है, की तमिलनाडु, केरल,उत्तरप्रदेश,तथा बिहार सहित 12 राज्यों ने ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड का गठन कर लिया है वही दिल्ली इसमे पीछे क्यों रहे, जरूरतमंद ट्रांसजेंडरों को योजनाओं का लाभ व आश्रय के लिए घर बनने की भी सिफारिश की है।