हरियाणा में एक बजे तक 36.48 फीसदी वोटिंग, इस सीट पर सबसे कम वोटिंग, तो यहां सबसे ज्यादा मतदान

हरियाणा में एक बजे तक 36.48 फीसदी वोटिंग, इस सीट पर सबसे कम वोटिंग, तो यहां सबसे ज्यादा मतदान

लोकसभा चुनाव के लिए छठे चरण में हरियाणा प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। दोपहर एक बजे तक 36.48 फीसदी लोग अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर चुके हैं। सिरसा में अब तक सबसे ज्यादा 40.84 फीसदी लोग अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं। वहीं इस लाइन में गुड़गांव सबसे पीछे है यहां 30.59 फीसदी लोगों ने ही अब तक मतदान किया है।

बात कुरुक्षेत्र की करें तो यहां 40.06 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। भिवानी महेंद्रगढ़ सीट पर दोपहर एक बजे तक 38.37 प्रतिशत लोगों ने अब तक वोट डाला है।

रोहतक में 38.15 फीसदी लोगों ने अब तक मतदान किया। अंबाला में 38.12 फीसदी लोगों ने अब तक अपने मत का प्रयोग किया है। सोनीपत में 37.07 फीसदी लोगों ने मतदान किया।

करनाल की बात करें तो करनाल में भी वोटरों में बहुत अधिक उत्साह नहीं है। यहां 35.69 फीसदी लोगों ने अब तक मतदान किया है। हिसार में इससे भी कम 34.99 फीसदी लोगों ने अब तक वोट किया है। फरीदाबाद में 33.92 लोगों ने अब तक अपने मत का प्रयोग किया। गुड़गांव का वोटर घर से बाहर बहुत कम निकला है। दोपहर एक बजे तक गुड़गांव में मात्र 30.59 फीसदी लोगों ने वोट किया है। ऐसे में उम्मीद की जानी चाहिए कि शाम को जब सूरज ढलेगा तो शायद वोटर्स अपने घर से निकल कर पोलिंग बूथ तक पहुंचे।