CM केजरीवाल को गिरफ्तार करने की रची जा रही साजिश, नहीं होने देंगे कामयाब', BJP पर बरसीं आतिशी

CM केजरीवाल को गिरफ्तार करने की रची जा रही साजिश, नहीं होने देंगे कामयाब', BJP पर बरसीं आतिशी

दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी की जांच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है। ईडी की कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी (आप) ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। आप ने इसे बीजेपी की साजिश बताया है। आप ने इस साजिश के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया है।

साथ ही दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी ने 'मैं भी केजरीवाल' कार्यक्रम के तहत कई जगहों पर जनसंवाद किया गया। इस कड़ी में दिल्ली सरकार की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। आतिशी जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की कोई भी साजिश सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सफल नहीं होगी। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को ना पसंद बल्कि प्यार करती है। सीएम केजरीवाल के पास लोगों का पूरा समर्थन है।