तंवर के बीजेपी में जाने के बाद बोले सुशील गुप्ता, हमारी आम आदमी की पार्टी, खास आदमी आते जाते रहते हैं

तंवर के बीजेपी में जाने के बाद बोले सुशील गुप्ता, हमारी आम आदमी की पार्टी, खास आदमी आते जाते रहते हैं

आम आदमी पार्टी हरियाणा के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता का कहना है कि अशोक तंवर सत्ता के करीब रहना चाहते थे। पहले कांग्रेस छोड़ी, फिर टीएमसी छोड़ी, अब आम आदमी पार्टी छोड़ दी और बीजेपी में चले गए।उनकी पार्टी आम व्यक्ति की पार्टी है, खास आदमी आते-जाते रहते हैं। डॉ. सुशील गुप्ता पंजाब केसरी से विशेष बातचीत कर रहे थे। पार्टी की कैंपेन कमेटी के चेयरमैन अशोक तंवर के बीजेपी में जाने के सवाल पर उन्होंने उपरोक्त जवाब दिया।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि जब पंजाब के परिणाम आए तो 40 के करीब पूर्व विधायक उनके संपर्क में आए थे।  हम बदलाव लाना चाहते हैं, यह बहुत कठिन काम है, इसके लिए संघर्ष करना पड़ता है। आप छोड़कर कांग्रेस में गए पूर्व मंत्री निर्मल सिंह व उनकी बेटी चित्रा सरवारा को लेकर किए गए सवाल पर डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि वे इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे। गांधी जी ने डांडी यात्रा निकाली, लाखों लोग उनके साथ शामिल हुए। अरविंद केजरीवाल हरियाणा में बदलाव लाना चाहते हैं। हमने उनके नेतृत्व में डेढ़ लाख पदाधिकारी बनाए। यह आम आदमी की पार्टी है और आम आदमी बदलाव चाहता है। जो लोग एमपी, एमएलए रहे हैं, उन्होंने कोई बदलाव नहीं किया। अशोक तंवर सत्ता के करीब रहना चाहते थे। पहले कांग्रेस छोड़ी, फिर टीएमसी छोड़ी, अब आम आदमी पार्टी छोड़ दी और बीजेपी में चले गए। उनका आखिरी डेस्टिनेशन क्या है, पता नहीं परंतु जो लोग इतनी जल्दी पार्टी छोड़ते हैं, जनता उन पर विश्वास नहीं करती। प्रस्तुत है उनसे एक्सक्लुसिव बातचीत के प्रमुख अंश:।