हरियाणा में आज से मौसम खराब:20 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 40KM की स्पीड से हवा चलेगी

हरियाणा में आज से मौसम खराब:20 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 40KM की स्पीड से हवा चलेगी

 पंजाब में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की तरफ से 11 मार्च को 7 जिलों और 13 मार्च को पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह स्थिति बनेगी।इस दौरान तापमान भी गिरेगा। हालांकि, आज दिन के लिए मौसम संबंधी कोई अलर्ट नहीं है। उम्मीद है कि दिन में मौसम अच्छा रहेगा। हालांकि रात से मौसम बदलना शुरू हो जाएगा।

11 मार्च को इन 7 जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने 11 मार्च को 7 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला और जालंधर व 13 मार्च काे 23 जिलों को अलर्ट जारी किया है। हालांकि मानसा, बरनाला, मुक्तसर और मोगा में तेज हवाएं चलने का अलर्ट नहीं है। मौसम में इस तरह के परिवर्तन ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि गत दिनों ओले गिरने से कई जिलों में फसलों काे काफी नुकसान हुआ था।पटियाला में दर्ज किया सबसे अधिक तापमान
राज्य में अधिकतम तापमान में 1.5 फीसदी की मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, यह सामान्य के नजदीक है। इस दौरान पटियाला में सबसे अधिक तापमान 27.0 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि, अमृतसर में अधिकतम तापमान 26.2, लुधियाना 25.6, पठानकोट 26.6 और मोहाली 25.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

16 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे
अब न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है। न्यूनतम तापमान में भी 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे कम तापमान फिरोजपुर में दर्ज किया गया है। जबकि, मोगा के बुद्ध सिंह बाला में 7.2 डिग्री, गुरदासपुर 7.4 डिग्री, रोपड़ 7.8 डिग्री, अमृतसर में 11.5 डिग्री दर्ज किया। 16 जिले ऐसे हैं, जहां का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। इन जिलों में रोपड़, मोगा, लुधियाना, गुरदासपुर, नूरमहल जालंधर, फिरोजपुर, बरनाला, एसबीएस नगर,फरीदकोट, पठानकोट व अमृतसर शामिल है। कई जिलों में एक दो स्थानों पर तापमतान कम रहा है।