हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी को बड़ा झटका, अशोक तंवर की घर वापसी, राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल, भूपेंद्र हुड्डा ने पहनाया फटका

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी को बड़ा झटका, अशोक तंवर की घर वापसी, राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल, भूपेंद्र हुड्डा ने पहनाया फटका

हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका देने का काम किया है। और वो झटका अशोक तंवर के रूप में लगा है । क्योंकि अशोक तंवर कांग्रेस में वापसी कर चुके हैं। उन्होंने महेंद्रगढ़ में राहुल गांधी की रैली में पार्टी ज्वाइन की, इन्हें खुद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया। आपको बता दें कि 8 महीने पहले तंवर ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने 4 अप्रैल 2022 को AAP जॉइन की थी। 22 महीने पार्टी में रहने के बाद उन्होंने AAP को अलविदा कह दिया। 

आपको बता दें कि 2019 के चुनाव से पहले टिकट बंटवारे से नाराज होकर अशोक तंवर ने 5 अक्टूबर 2019 को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वो टीएमसी में शामिल हुए, फिर उन्होंने ‘आप’ ज्वाइन की। लेकिन जब इंडिया गठबंधन बना तो आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के एक साथ आने की बात से नाराज होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी से भी किनारा कर लिया। इसके बाद उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की, बीजेपी ने उन्हें लोकसभा चुनावों में सिरसा लोकसभा सीट से टिकट दिया और वो कुमारी सैलजा से हार गए। अब वो बीजेपी के लिए प्रचार भी कर रहे थे। लेकिन अब चुनाव प्रचार के बिल्कुल आखिरी दिन अचानक से उन्होंने कांग्रेस में वापसी कर ली। जिसे बीजेपी के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।
क्योंकि बीजेपी कांग्रेस पर दलित समाज की अनदेखी करने के आरोप लगा रही थी। लेकिन अब इस कदम से कहीं ना कहीं बीजेपी के हमले निष्फल होते नजर आ सकते हैं।