क्रिकेट: IND vs AUS टेस्ट मैच का पहला दिन-ऑस्ट्रेलिया 74/1 लाबुशेन और मैक्स्वीनी क्रीज पर टिके, भारत 180 पर आलआउट

क्रिकेट: IND vs AUS टेस्ट मैच का पहला दिन-ऑस्ट्रेलिया 74/1 लाबुशेन और मैक्स्वीनी क्रीज पर टिके, भारत 180 पर आलआउट

ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में भारत पहले दिन 180 रन पर ही ऑलआउट हो गया। टीम के सिर्फ एक प्लेयर नीतीश रेड्डी ने 40 रन का आंकड़ा पार किया। वहीं पहले दिन के तीसरे सेशन में ऑस्ट्रेलिया मैदान पर उतरी, पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया एक विकेट के नुकसान पर 74 रन बना चुकी थी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को बुमराह ने 13 रन पर आउट कर दिया। इस विकेट के साथ ही बुमराह के साल 2024 में 50 विकेट भी पूरे हो गए। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन मैकस्वीनी और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं।

दरअसल भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और मैदान पर उतरा, लेकिन भारत की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल मैच की पहली ही गेंद पर ही आउट हो गए। इसके बाद शुभमन गिल ने 31 और केएल राहुल ने 37 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की लेकिन उनके आउट होते ही विकटों की जैसे झड़ी ही लग गई। विराट कोहली 7 रन, रोहित शर्मा 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद थोड़ी देर के लिए अश्विन और ऋषभ पंत क्रीज पर टिके जिसमें अश्विन ने 22 और पंत ने 21 रन बनाए। भारतीय टीम में नीतीश रेड्डी ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने 40 का स्कोर पार किया और 42 रन पर आउट हुए। इसके बाद हर्षित राणा और बुमराह शून्य और मोहम्मद सिराज ने 4 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल स्टार्क ने 6 विकेट लिए।वहीं पैट कमिंस और बोलैंड ने 2-2 विकेट चटकाए। बहरहाल अब देखना होगा कि कल भारतीय गेंदबाज किस तरह का खेल दिखाते हैं।