पंचकूला में डिप्टी सीईओ 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों के पंजीकरण के लिए मांगी थी रिश्वत
पंचकूला के सेक्टर-12 में एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एसीबी ने आयुष्मान डिपार्टमेंट में डिप्टी सीईओ को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक डिप्टी सीईओ आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पतालों के पंजीकरण के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। मामले में शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाई और जाल बिछाया, जिसके तहत आरोपी अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। आरोपी अस्पतालों को आयुष्मान योजना के तह पंजीकृत करवाने के बदले अवैध रूप से पैसों की मांग कर रहा था।
मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने आगे की जांच शुरू कर दी है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस भ्रष्टाचार में और कौन-कौन शामिल है।