महाराष्ट्र में कम बारिश के बावजूद सूखा घोषित हुआ, तो 50% कमी के बावजूद गुजरात सरकार चुप क्यों? : हेमंत खवा
आम आदमी पार्टी के जामजोधपुर के विधायक हेमंत खवा ने बताया कि, दो दिन पहले महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र के किसानों के हित में अभावग्रस्त जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। वहां केवल 18 प्रतिशत से लेकर 40 प्रतिशत तक ही बारिश की कमी है, जबकि गुजरात में वर्तमान में 50 प्रतिशत से भी अधिक बारिश की कमी है, फिर भी गुजरात सरकार द्वारा इस संबंध में एक भी उचित निर्णय नहीं लिया गया है। किसान संगठनों द्वारा लगातार अभावग्रस्त घोषित करने और किसानों को राहत देने की मांग की जा रही है। विधानसभा के फ्लोर पर भी एक जिम्मेदार विपक्ष के तौर पर सूखी फसल लेकर, घोर नींद में सोई सरकार को जगाने के प्रयास के तहत, हम सभी ने वहां भी प्रदर्शन किए और जल्द से जल्द सूखाग्रस्त घोषित किया जाए ऐसी मांग की थी।
AAP विधायक हेमंत खवा ने आगे बताया कि लेकिन इस सरकार के मंत्रियों द्वारा ऐसे टालमटोल वाले जवाब दिए गए कि अभी भी बारिश होने की संभावनाएं हैं। लेकिन 45 दिनों तक बुवाई में एक भी बूंद बारिश नहीं होने के कारण फसल पूरी तरह विफल हो गई है, तब गुजरात सरकार भी इस संबंध में जल्द से जल्द उचित निर्णय ले। यदि आगामी समय के अंदर सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया गया तो किसानों को साथ रखकर इस घोर नींद में सोई सरकार को जगाने के सभी प्रयास किए जाएंगे।