अगर आप गर्मियों में ठंडा रहना चाहते हैं, तो इन ठंडे पेय पदार्थों को आजमाएं जो आपको लू से दूर रखेंगे।
गर्मियों ने हर किसी का हाल बेहाल कर दिया है। कुछ देर धूप में निकलने के बाद शरीर का तापमान काफी बढ़ जाता है। अब ऐसे में कुछ ऐसा खाने-पीने का मन करता है जो शरीर के साथ-साथ पेट को भी ठंडक पहुंचाए।
गर्मियों के मौसम में चीनी और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स की बिक्री काफी बढ़ जाती है, क्योंकि ये शरीर को तुरंत तरोताजा और ठंडक का एहसास कराते हैं, लेकिन ऐसे ड्रिंक्स सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं माने जाते। इन्हें पीने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स की जगह आप घर पर ही शुद्ध रूप से बने पारंपरिक और ट्रेंडिंग ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं, जो शरीर और पेट दोनों को ठंडक पहुंचाते हैं और काफी फायदेमंद भी होते हैं। आज हम आपके लिए 5 ऐसे ड्रिंक्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें गर्मियों के मौसम में पीना काफी फायदेमंद साबित होता है।
ये हैं कुछ देसी कूलेंट ड्रिंक्स जिन्हें आपको अपनी गर्मियों की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
इन दिनों चिया सीड्स से बने खाने और ड्रिंक्स दोनों को ही काफी पसंद किया जा रहा है। यह एक सुपरफूड है, जिसका ड्रिंक पीकर आप गर्मियों में ठंडक पा सकते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर ने अपने एक वीडियो में बताया कि ये बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और गर्म और आर्द्र मौसम के लिए बेहतर होते हैं। चिया सीड वॉटर बनाने के लिए 1-2 चम्मच बीजों को रात भर पानी में भिगो दें (या सेवन से कम से कम 20 मिनट पहले भिगो दें)। इसका सेवन हर दिन करें।
यह भी बताया गया कि इसके कई फायदों के बावजूद यह बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
किशमिश ज्यादातर घरों में आसानी से मिल जाती है। ये कई जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत हैं। किशमिश का पानी गर्मियों में आपको ठंडा रखने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए 25 किशमिश को अच्छे से धोकर 1 गिलास पानी में 25 मिनट के लिए भिगो दें। फिर इसे मिक्स करके पी लें। यह पानी आपको ठंडा रखता है और आपके आयरन के स्तर को भी बेहतर बनाता है।
नारियल पानी गर्मियों के लिए एक बेहतरीन ड्रिंक माना जाता है। इसमें प्राकृतिक रूप से इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। इसलिए आप हाइड्रेटेड, कूल और एनर्जेटिक रहने के लिए इस ड्रिंक को पी सकते हैं। डॉक्टर के मुताबिक, इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस वाले इस पानी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच कभी भी पिएं।