अगर आपकी त्वचा भी धूप के कारण हो गई है खराब, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

अगर आपकी त्वचा भी धूप के कारण हो गई है खराब, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

तेज धूप और भीषण गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में गर्मी का त्वचा पर कई तरह से सीधा असर पड़ता है। आपको बता दें कि धूप से सनबर्न, मुहांसे, दाग-धब्बे, खुजली और लालिमा जैसी समस्याएं होती हैं और चेहरे की चमक भी छिन जाती है।

जिससे कई लोग परेशान हैं। ऐसे में कुछ प्राकृतिक घरेलू उपायों का इस्तेमाल करके त्वचा में निखार लाया जा सकता है। यहां कुछ घरेलू फेस पैक और उन्हें लगाने का तरीका बताया गया है।

गर्मियों में सूर्य की रोशनी सीधे त्वचा पर असर करती है, जिससे सनबर्न जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे मामले में, एलोवेरा जेल एक अच्छा समाधान हो सकता है क्योंकि इसमें ठंडक और सूजनरोधी गुण होते हैं। इसके लिए ताजे एलोवेरा के पत्ते से जेल निकालें और इसे त्वचा पर हल्के हाथों से लगाएं। इसे कुछ मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

गर्मियों में त्वचा निर्जलित हो जाती है, इसलिए अपनी स्किनकेयर रूटीन में खीरे को शामिल करना फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। इसके लिए खीरे को काटकर उसके टुकड़ों को चेहरे और शरीर पर लगाएं या खीरे का रस निकालकर त्वचा पर लगाएं। कुछ देर तक इसे लगा रहने के बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।

गर्मियों में त्वचा की नमी कम हो जाती है, ऐसे में नारियल तेल का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। नारियल तेल में प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो आपकी त्वचा में नमी बनाए रखने और उसे सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करते हैं। याद रखें, जब भी आप बाहर जाएं तो अपनी त्वचा पर नारियल का तेल अवश्य लगाएं। इससे आपकी त्वचा सुरक्षित और मुलायम रहेगी।