सर्दियों में सुबह खाली पेट पिएं ये आयुर्वेदिक ड्रिंक, इम्यूनिटी बढ़ाएगा और स्किन चमकाएगा

सर्दियों में सुबह खाली पेट पिएं ये आयुर्वेदिक ड्रिंक, इम्यूनिटी बढ़ाएगा और स्किन चमकाएगा

ठंड के मौसम में सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए आयुर्वेदिक ड्रिंक का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह खाली पेट आंवला पानी में हल्दी मिलाकर पीना शरीर के लिए अमृत समान है। यह न सिर्फ इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, बल्कि स्किन, पाचन और मूड को भी बेहतर करता है।

आंवला विटामिन C से भरपूर होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। वहीं हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को अंदर से डिटॉक्स करते हैं। सुबह जल्दी, खासकर 5 बजे के आसपास इसे पीना सबसे लाभकारी माना जाता है, क्योंकि इस समय शरीर पोषक तत्वों को सबसे बेहतर तरीके से अवशोषित करता है।
 
इस ड्रिंक के प्रमुख फायदे:  इम्यूनिटी बूस्टर: आंवला और हल्दी मिलकर शरीर को बीमारियों से बचाने वाला नैचुरल कवच प्रदान करते हैं। स्किन के लिए लाभदायक: यह ड्रिंक टॉक्सिन्स निकालकर त्वचा को अंदर से साफ और नेचुरली ग्लोइंग बनाता है। पाचन में सुधार: यह पेट की गैस, जलन और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करता है तथा आंतों को हेल्दी रखता है। मूड और फोकस बेहतर करता है: हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तनाव घटाकर मानसिक सतर्कता बढ़ाता है, जबकि आंवला दिन की शुरुआत को तरोताजा बनाता है। सर्दियों में इस सरल आयुर्वेदिक ड्रिंक को अपनी मॉर्निंग रूटीन में शामिल करना शरीर को बीमारियों से दूर रखने और दिनभर ऊर्जावान बने रहने का आसान उपाय है।