800 अंक चढ़कर 79,400 पर कारोबार कर रहा है सेंसेक्स, जानिए किन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी
आज यानी 21 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी का रुख है। सेंसेक्स 700 अंक से अधिक चढ़कर 79,300 पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही निफ्टी भी 200 अंक से ज्यादा चढ़कर 24,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
जबकि बैंक निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। बैंक निफ्टी पहली बार 55,000 के पार पहुंचा। बैंक निफ्टी करीब 900 अंक ऊपर है। आज आईटी और बैंकिंग शेयरों में बड़ी बढ़त देखने को मिली है। दूसरी ओर, एफएमसीजी और ऑटो शेयर दबाव में कारोबार कर रहे हैं।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 429 अंक (1.24%) नीचे है। कोरिया का कोस्पी 2,484 पर स्थिर कारोबार कर रहा है।
चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.30% बढ़कर 3,286 पर कारोबार कर रहा है। इस बीच, हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक आज कारोबार नहीं कर रहा है।
17 अप्रैल को अमेरिका का डॉव जोंस 527 अंक (1.33%) नीचे और नैस्डैक कंपोजिट 20 अंक (0.13%) नीचे बंद हुआ। जबकि एसएंडपी 500 सूचकांक 7 अंक (0.13%) की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।