Gold Price Today: जानिए एक हफ्ते में कितना सस्ता हुआ सोना, लगातार कम हो रही हैं कीमतें

Gold Price Today: जानिए एक हफ्ते में कितना सस्ता हुआ सोना, लगातार कम हो रही हैं कीमतें

Gold PriceToday: सोने की कीमत में एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से 6658 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। आज, रविवार, 4 मई को भी सोने की कीमतों में स्थिरता दर्ज की जा रही है।

हालांकि, पिछले कई दिनों से सोने की कीमत में गिरावट जारी थी। शादी के मौसम में सोने की कीमतों में गिरावट सोना खरीदारों के लिए अच्छी खबर हो सकती है।

अगर पिछले कुछ दिनों की बात करें तो सोने की कीमतों ने 1 लाख रुपये के पार जाकर इतिहास रच दिया था। हालांकि, राहत की बात यह है कि महीने की शुरुआत से ही सोने की कीमत में गिरावट जारी है। अगर आप आज सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं कि सोने का नया भाव क्या है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से सोने की कीमत में बड़ा बदलाव देखा गया। आपको बता दें कि चीन और फेड चेयरमैन को लेकर दिए गए उनके बयान के बाद सोने की कीमतों में अचानक गिरावट आई।

अब आप आसानी से नवीनतम सोने की कीमतें स्वयं जान सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक मिस्ड कॉल (खाली कॉल) करनी होगी। आप IBJA द्वारा जारी किए गए नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर 22 कैरेट सोने और 18 कैरेट सोने के भाव जान सकते हैं। जैसे ही आप निःशुल्क कॉल करेंगे, आपको सोने की कीमत के बारे में जानकारी वाला एक एसएमएस प्राप्त होगा।