Weather update: जानें पंजाब और चंडीगढ़ में कब तक रहेगा लू का अलर्ट, कब-कब बारिश की संभावना

Weather update: जानें पंजाब और चंडीगढ़ में कब तक रहेगा लू का अलर्ट, कब-कब बारिश की संभावना

Weather update: पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले दिनों हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पंजाब में बारिश के बाद भी हवा ठंडी है। इसलिए तापमान तो अधिक है लेकिन गर्मी ज्यादा महसूस नहीं होती।

मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल से तीन दिन तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। पिछले 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य के करीब ही है।

राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने लू संबंधी परामर्श जारी करते हुए लोगों को तेज धूप में घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

इसके अतिरिक्त, सभी सरकारी अस्पतालों में गर्मी से प्रभावित मरीजों के लिए बिस्तर आरक्षित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 17 अप्रैल को बारिश की संभावना है।