48 घंटे में 5 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
पंजाब में तापमान लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में 24 घंटे में अधिकतम तापमान में औसतन 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जबकि यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है। पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, लेकिन इसका असर पंजाब और मैदानी इलाकों में नहीं दिखेगा। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा।
राज्य में तापमान 35 डिग्री को पार कर गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बढ़ती गर्मी का संकेत है। पंजाब के प्रमुख शहरों के तापमान पर नजर डालें तो अमृतसर में तापमान 32.7°C, लुधियाना में 34.5°C, पटियाला में 35.1°C, फरीदकोट में 33.6°C और फतेहगढ़ साहिब में 33.6°C दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे राज्य में भीषण गर्मी पड़ सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दे दी है कि इस बार गर्मी सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ देगी।