इन जिलों में आज फिर बदलेगा मौसम, जानें अगले मौसम का हाल
पंजाब में आज यानी सोमवार को बारिश की संभावना है। मानसून के दस्तक दिए दो दिन हो चुके हैं, फिर भी राज्य में न तो लू की चेतावनी है और न ही कोई गर्म हवाएं चल रही हैं।
इसके उलट राज्य में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और यह फिलहाल सामान्य से 5.4 डिग्री कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 29 मई तक लू की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। यह सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस कम है, जिसे इस गर्मी के मौसम में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।
राज्य में सबसे अधिक तापमान लुधियाना के समराला (36.9 डिग्री सेल्सियस) में दर्ज किया गया, जबकि कई अन्य जिलों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 34.7 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 35.2 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 33 डिग्री सेल्सियस रहा।
हिमाचल की सीमा से लगे जिलों में आज बारिश की संभावना
पंजाब में आज लू चलने की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर, रोपड़, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और अमृतसर जिलों में अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, फरीदकोट, मानसा, संगरूर जैसे दक्षिण-पश्चिमी जिलों में कोई चेतावनी नहीं है।