समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में

समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में

आखिरकार दिसंबर बीते बीते ठंड ने अपने पैर पूरे उत्तर भारत में पसार लिए हैं। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे से लेकर भीषण कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।  उत्तर भारत में शीतलहर से लेकर भयानक कोहरा पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले समय में लोगों को ठंडी को लेकर सचेत किया है।

पंजाब और पश्चिम राजस्थान में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वोत्तर राज्यों में बर्फबारी हो रही है। हरियाणा और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हुई। जिसके कारण मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई। आने वाले 24 घंटों में अभी पहाड़ी क्षेत्रों में शीतलहर और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में ठंडी अपने शीर्ष स्तर तक पहुंचेगी। आने वाले 24 घंटों में सौराष्ट्र और कच्छ में भी ठंडी शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, राजस्थान शीत लहर के साथ भारी कोहरे की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। दक्षिण भारत के राज्यों में भारी से भारी होने की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है।