Weather Update: पंजाब में आज फिर बारिश और आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Weather Update: पंजाब में आज फिर बारिश और आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Weather Update: पंजाब के 8 जिलों में आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं/गरज और बिजली गिरने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

फिलहाल पूरे राज्य में अधिकतम तापमान 38 डिग्री से नीचे है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली है। 24 घंटे में राज्य के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है, जो राज्य के सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री कम है।

समराला में राज्य में अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि इसके बाद 9 जून तक आंधी या बिजली गिरने की कोई चेतावनी नहीं है। सभी जिलों में तापमान 38 डिग्री से नीचे मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, नवांशहर, मोहाली में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

जबकि पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, फरीदकोट, बरनाला, नवांशहर, मोहाली में गरज/बिजली/तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है।

जबकि 5 जून को बारिश की संभावना है। हालांकि, गरज या तूफान की कोई चेतावनी नहीं है।

राज्य के सभी जिलों में तापमान फिलहाल 33 से 38 डिग्री के बीच है। सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया है। तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट आई है। लुधियाना में तापमान 2.6 डिग्री गिर गया है। यह अब 35.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी तरह, अमृतसर में तापमान 2.9 डिग्री गिरकर 35.5 डिग्री और जालंधर में तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया है।